ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / बड़ी खबर : मंत्री संतोष सुमन के आवास में लगी भीषण आग, मची...

बड़ी खबर : मंत्री संतोष सुमन के आवास में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

16-Jun-2021 09:02 AM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार में SC/ST कल्याण मंत्री संतोष सुमन के घर में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. फिलहाल दमकल गाड़ियां मंत्री के आवास पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. मंत्री के घर से सभी लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है. 


बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8:30 बजे मंत्री संतोष सुमन के आवास में भीषण आग लग गई. समय रहते मंत्री और उनके परिवार के लोगों को घर से बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया. आनन-फानन में मामले की जानकारी फायर स्टेशन में दी गई जिसके बाद दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए हैं. इस घटना के बाद से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. 


घटनास्थल पर मौजूद स्टाफ के मुताबिक, आग लगने की सूचना के करीब आधे घंटे के बाद दमकल कर्मी पहुंचे और आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू की गई. इससे पहले स्थिति बेकाबू होती जा रही थी जिसके मद्देनजर मंत्री के सरकारी आवास से सभी जरूरी सामानों को जल्दी से बाहर निकाला जा रहा है.