Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट
22-Oct-2025 10:17 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा के महिषी विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व बीडीओ डॉ. गौतम कृष्ण ने चुनावी प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए जनता से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। इस वीडियो में उन्होंने अपना बैंक अकाउंट नंबर भी शेयर किया है और आम लोगों से छोटे-छोटे चंदे के माध्यम से चुनाव लड़ने का आग्रह किया।
डॉ. गौतम कृष्ण ने बताया कि वे एक गरीब कार्यकर्ता के परिवार से आते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वे अपने व्यक्तिगत धनबल से चुनाव लड़ सकें। उन्होंने कहा कि वे छोटे-छोटे चंदे के जरिए चुनाव लड़ना चाहते हैं और जनता का सहयोग चाहते हैं।
डॉ. कृष्ण ने विशेष रूप से कहा कि अगर कोई पूंजीपति उन्हें बड़ी रकम का चंदा देने आए, तो वे उसे स्वीकार नहीं करेंगे। उनका कहना है कि उन्हें केवल छोटे-छोटे चंदे चाहिए, जैसे 10, 20, 50, 100 या अधिकतम 500 रुपये तक के चंदे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बड़ी रकम का योगदान चुनाव में घूस के समान है और यह उनकी भावनाओं के खिलाफ है।
इससे पहले डॉ. गौतम कृष्ण बीडीओ के पद से त्यागपत्र देकर पिछली बार भी महिषी विधानसभा में चुनाव लड़ चुके हैं। उस चुनाव में वे राजद के सिम्बल पर मैदान में उतरे थे, लेकिन हार गए थे। इस बार फिर राजद ने उन पर भरोसा जताया है और उन्हें अपने सिम्बल पर चुनाव मैदान में उतारा है। डॉ. गौतम कृष्ण का यह तरीका और जनता से खुले तौर पर छोटे-छोटे चंदे की अपील करना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
महिषी विधानसभा के महागठबंधन प्रत्याशी पूर्व बीडीओ डॉ० गौतम कृष्ण चुनाव लड़ने के लिए सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर आर्थिक मदद करने की गुहार लगा रहे हैं। बिहार के सहरसा जिले के महिषी विधानसभा का एक ऐसा महागठबंधन प्रत्याशी हैं जो चुनाव लड़ने के लिए अपना अकॉउंट नंबर सोशल मीडिया में शेयर कर आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं और साथ ही साथ वीडियो जारी कर जनता जनार्दन से आर्थिक मदद के लिए अपील कर रहे हैं। इस प्रत्याशी का नाम है डॉ० गौतम कृष्ण, जो बीडीओ के पद से त्यागपत्र देकर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था।
जिसमें राजद ने अपने सिम्बल पर मैदान में उतरा था, हालांकि वह चुनाव हार गए थे। लेकिन इसबार फिर राजद ने पुनः भरोसा जताते हुए अपने सिम्बल पर मैदान में उतरा है। इसलिए पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं आर्थिक मदद को लेकर राजद प्रत्याशी डॉ गौतम कृष्ण ने कहा कि मैं एक गरीब कार्यकर्ता का बेटा हूँ, मेरी आर्थिक स्थिति उस रूप में नहीं है। मैं अपने धन बल और अपने सामर्थ से चुनाव लड़के जीत लूं। मैं छोटे छोटे चंदा का पैसा इकट्ठा कर चुनाव लड़ना चाहता हूं। उसमें सब लोगो का सहयोग चाहता हूं।
उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई ऐसा भी प्रस्ताव वाला आये और कहे में पूंजी पति हूँ पैसा वाला हूँ आपको पैसा देकर चुनाव लड़वाना चाहता हूं, मैं हाथ जोड़कर उनसे विनती करना चाहूंगा कि ऐसा पैसा हमे बिल्कुल नहीं चाहिये। क्योंकि चंदा मुझे चंदा के रूप में चाहिये। मैं यह भी आपलोगों से बिनती करता हूँ कि अगर आप चंदा देना चाहते हैं 100, 50, 200, 500 रुपया से ज्यादा मत दीजिये। मुझे 10 हजार, 20 हजार, 25 हजार, 50 हजार का चंदा नहीं चाहिये मुझे 10, रुपया, 20 रुपया, 50 रुपया,100 रुपया चाहिए, बहुत हो तो 500 रुपया चाहिए। ज्यादा पैसा का चंदा चंदा नहीं कहलाता है वह घुस कहलाता है।