ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
04-Oct-2019 07:46 AM
PATNA: राजधानी पटना में बारिश तो थम गई है, लेकिन 6 दिन बीत जाने के बाद भी कई इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है. राजेंद्र नगर, नाला रोड, दिनकर गोलंबर, पाटलिपुत्र कॉलोनी, राजीवनगर, गोला रोड, रामकृष्ण नगर, कंकड़बाग कॉलोनी के भीतरी इलाकों में अभी भी स्थिति भयावह बनी हुई है. इन इलाकों में अभी भी भारी जल जमाव है.
राजेंद्र नगर के आसपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है. रोड नंबर 1, 2, 1 D, 3, 4 समेत कई इलाकों में पानी भरा हुआ है. वहीं कई इलाकों में छाती तक पानी भरा हुआ है. पानी में कई जानवर मरे पड़े हैं, लिहाजा बदबू के साथ महामारी फैलने के डर से लोग सहमे हुए हैं.
वहीं लोगों को महामारी से बचाने के लिए राज्य सरकार ने 75 टीमें गठित की हैं. ये टीम गलियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर रही है. लेकिन अभी भी कई इलाके ऐसे हैं जहां ब्लीचिंग पाउडर और डीडीटी का छिड़काव शुरू नहीं हो सका है. लिहाजा लोगों में प्रशासन और सरकार के खिलाफ गुस्सा है.