ब्रेकिंग न्यूज़

PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Home / bihar / लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के पत्ते पर बनाई निशांत कुमार की...

लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के पत्ते पर बनाई निशांत कुमार की अनोखी कलाकृति, सोशल मीडिया पर वायरल

मुंगेर के अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के 3 सेंटीमीटर पत्ते पर निशांत कुमार की अनोखी कलाकृति बनाकर जेडीयू में एंट्री पर बधाई दी। यह लीफ आर्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

08-Mar-2026 06:18 PM

By First Bihar

MUNGER: अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने निशांत कुमार की जनता दल यूनाइटेड में एंट्री पर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने पीपल के महज 3 सेंटीमीटर के छोटे से पत्ते पर बेहद बारीक कलाकृति बनाकर “Welcome to JDU – Congrats Nishant” संदेश उकेरा, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


बिहार की कला जगत से एक अनोखी और दिलचस्प खबर सामने आई है। मुंगेर के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने युवा नेता निशांत कुमार को एक खास अंदाज में बधाई दी है। उनकी यह अनोखी कलाकृति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


दरअसल अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के महज 3 सेंटीमीटर के छोटे से हरे पत्ते पर बारीक कलाकृति बनाकर युवा नेता निशांत कुमार को जदयू में स्वागत और बधाई दी है। इस अनोखी लीफ आर्ट में उन्होंने “Welcome to JDU – Congrats Nishant” यानी “जदयू में आपका स्वागत है – बधाई हो निशांत” का संदेश उकेरा है।


करीब पांच घंटे की मेहनत से तैयार की गई इस कलाकृति में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा निशांत कुमार को बधाई देते हुए भी दर्शाया गया है। बेहद बारीक और आकर्षक इस कला को देखकर लोग कलाकार की प्रतिभा की जमकर सराहना कर रहे हैं।


 कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस कलाकृति के माध्यम से उन्होंने युवा नेता निशांत कुमार को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मधुरेंद्र कुमार की यह अनोखी लीफ आर्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और कला प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।