सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
25-Apr-2025 09:54 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है. जहाँ 25 वर्षीय जितेंद्र कामत को गंभीर हालत में मधुबनी सदर अस्पताल में एक युवक गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास छोड़ दिया गया था। अस्पताल लाने वाले अज्ञात युवक ने अपना परिचय अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों को ऋषि कुमार के रूप में दिया।
सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में तैनात कर्मियों की माने तो युवक को सुबह अस्पताल में लाया गया था. उस वक्त युवक काफी गंभीर स्थिति में था. कहा जा रहा कि जहर खाने की वजह से युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जिसके बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. लेकिन उसकी रास्ते में कहीं मौत हो गई और फिर मधुबनी सदर अस्पताल में लाकर उसके शव को छोड़ दिया गया.
युवक की पहचान रुद्रपुर थाना क्षेत्र के रखवारी गांव निवासी मनोहर कामत के 25 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार कामत के रूप में की गई है. मृतक जितेंद्र कुमार कामत के पिता मनोहर कामत ने बताया कि वह पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में गए थे, इस दौरान उसका पुत्र भी अपने बाईक से पीएम मोदी की सभा में जाने की बात कहकर घर से निकला. इसके बाद उसका शव सदर अस्पताल में होने के सूचना प्राप्त हुई.
मनोहर कामत ने बताया कि उसका पुत्र जितेंद्र का कुवारपट्टी निवासी रंजीत चौधरी की पुत्री अर्चना कुमारी से 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. अर्चना कुमारी की शादी बीते 23 अप्रैल को हुई. इसी प्रेम प्रसंग को लेकर अर्चना कुमारी के पिता रणजीत चौधरी और बहनोई नरेश चौधरी इत्यादि ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है.बताते चलें कि मृतक जितेंद्र की बाईक भी कुवारपट्टी में ही है.
घटना की सूचना रुद्रपुर थाना अध्यक्ष आयशा कुमारी को मिली जिसके बाद शव का आज पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. थाना अध्यक्ष आयशा कुमारी ने बताया कि मृतक के शव की पुलिस अभिरक्षा में अंतिम संस्कार के बाद मृतक के परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट