घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज
03-Nov-2025 10:28 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां झंझारपुर संगठन के RJD जिलाध्यक्ष बीर बहादुर राय को फुलपरास थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी करीब 10 साल पुराने दुराचार के मामले में हुई है, जिसमें अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। बीर बहादुर जगतपुर गांव के रहने वाले हैं और RJD के झंझारपुर संगठन की कमान संभालते थे। मधुबनी में RJD ने झंझारपुर और मधुबनी को अलग-अलग संगठन बनाया है और बीर बहादुर झंझारपुर के प्रमुख नेता थे। उनकी गिरफ्तारी की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ लोग इसे विधानसभा चुनाव के ठीक पहले राजनीतिक साजिश बता रहे हैं।
यह मामला 2015 का है। जगतपुर गांव की एक महिला ने बीर बहादुर और कुछ अन्य लोगों पर दुराचार का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद कोर्ट में केस दर्ज हुआ। लंबे समय से कोर्ट में चल रहे इस मामले में हाल ही में गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने बीर बहादुर को तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया।
फुलपरास DSP अमित कुमार ने इस बारे में बताया, "यह पुराना और गंभीर मामला है। कोर्ट के वारंट पर कार्रवाई की गई। हमें उनके राजनीतिक संबंध की जानकारी नहीं, लेकिन गिरफ्तारी पूरी तरह कानूनी है।" DSP ने यह भी कहा कि चुनाव के मद्देनजर जिले में वॉलंटरी गिरफ्तारी और पुराने केस निपटाने का अभियान चल रहा है।
RJD नेताओं ने इस गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि चुनाव से पहले यह समयबद्ध कार्रवाई लग रही है। बीर बहादुर के समर्थक भी इसे साजिश बता रहे हैं। फिलहाल, बीर बहादुर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। मधुबनी-झंझारपुर सीट पर RJD का मजबूत आधार है और यह गिरफ्तारी पार्टी के लिए झटका साबित हो सकती है।