ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम

Home / bihar / मां के इलाज के लिए किडनी बेचने पहुंचा बच्चा: बेबसी देख डॉक्टर भी...

मां के इलाज के लिए किडनी बेचने पहुंचा बच्चा: बेबसी देख डॉक्टर भी रो पड़े, जानिए.. लाचारी की पूरी कहानी

11-May-2023 01:49 PM

By First Bihar

RANCHI: चार दिन बाद इस रविवार को  मदर्स डे है. इस इन पूरी दुनियां अपनी मां के लिए सारा प्यार जाहिर करती है. लेकिन मदर्स डे के 4 दिनों पहले एक मासूम बेटे की बेबसी और तड़प देख आप भी रो पड़ेगे. एक बच्चा अपनी मां के इलाज के लिए पैसे नहीं जुटा पाया तो अस्पताल-अस्पताल घूमकर अपनी किडनी बेचने के लिए ग्राहक ढूंढने लगा. 


यह गया का बच्चा दीपांशु मदर्स डे के बारे में भले ही नहीं जनता होगा लेकिन उसकी हर एक धड़कन सिर्फ मां के लिए धड़क रही हैं. बड़ी मुश्किलों के बाद भी जब मां के इलाज के लिए पैसे नहीं जुटा पाया तो वह अपनी किडनी बेचने रांची के रिम्स हॉस्पिटल में पहुंच गया. यहां उसकी मुलाकात एक डॉक्टर से हुई जो   मां को स्वस्थ कर देने का भरोसा दिलाकर उन्हें रांची लाने को कहा. 


बता दे रिम्स के न्यूरो सर्जरी के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर विकास और उनके सहयोगियों ने दीपांशु को मां का रिम्स में इलाज कराने और इसका सारा खर्च उठाने का आश्वासन दिया. दीपांशु ने बताया कि मां का पैर टूट गया है और उसके पास इलाज कराने के पैसे नहीं हैं. दिपांशु पर अपने घर की जिम्मेदारी है, उसकी एक बहन भी है। दीपांशु किसी होटल में काम करके परिवार का खर्च चलाता है. 


डॉ विकास ने नीतीश कुमार को टैग करते हुए लिखा महोदय, यह बच्चा गया का है,आपसे अनुरोध है कि इसकी सत्यता की जांच करते हुए. कृपया इनकी मदद की कृपा करें. बिहार के गया का रहने वाला नाबालिग बच्चा किडनी बेचना चाहता था. बिहार से रोजगार की तलाश में रांची आया. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है .इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब डॉक्टर विकास कुमार का कहना है कि लड़के की मदद करने के लिए अन्य अधिकारियों से बात करेंगे, ताकि उसकी मां का इलाज हो पाए.