ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / bihar / बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर...

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर रचाई शादी, वीडियो शेयर कर लगा रहे यह गुहार

Bihar News: बेतिया के शिकारपुर में प्रेमी युगल की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, युवती और युवक ने सुरक्षा की गुहार लगाई, परिजन धमकी दे रहे हैं।

30-Jan-2026 08:46 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के बेतिया में नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र से एक प्रेमी युगल की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक और युवती खुद को बालिग बताते हुए प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, युवती पूजा कुमारी शिकारपुर थाना क्षेत्र के बहुआरवा खुर्द की निवासी हैं, जबकि युवक अंकित लौकरिया उसी क्षेत्र के गांव का रहने वाला है। दोनों ने परिजनों की अनुमति के बिना घर छोड़कर शादी कर ली। वायरल वीडियो में पूजा कुमारी ने स्पष्ट किया कि यह विवाह उसकी मर्जी से हुआ है और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं।


युवती ने वीडियो में आरोप लगाया कि शादी के बाद उसका भाई भुट्टी उर्फ कन्हैया कुमार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही उसने कहा कि उसकी मां सरस्वती देवी ने उसके खिलाफ अपहरण का झूठा मामला दर्ज कराया है और अब उसके वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा है।


प्रेमी युगल ने वीडियो के माध्यम से प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से एक साथ रहना चाहते हैं, लेकिन परिजनों की धमकियों के कारण भय का माहौल बना हुआ है। इस मामले में शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें मिली है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया