बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका
24-Apr-2020 12:44 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : लॉकडाउन के बीच पटना के बोरिंग रोड पानी टंकी के पास भीषण आग लग गयी। पटना के एसके पुरी थानाक्षेत्र इलाके में लगी आग भीषण तबाही मचा सकती थी लेकिन लॉकडाउन की खुमारी ने आग को तबाही मचाने के पहले रोक दिया। आग लगते ही घर में बैठे लोग दनादन सड़क पर उतर आए और खुद के प्रयास से आग को काबू में कर लिया।
पटना के बोरिंग रोड स्थित नगर निगम के संप हाउस स्थित पाइप गोदाम में आग लगी तो देखते ही देखते इसने प्रचंड रूप धारण कर लिया। आग की लपटे आस-पास के घरों को भी झुलसाने लगी। लॉकडाउन में घर में बैठे लोगों को आग का अहसास हुआ तो वे दनादन सड़क पर निकल आए। आसपास के अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बाल्टी में पानी भर-भर कर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। इधर सड़क पर मौजूद कुछ ट्रैफिक पुलिस के जवान भी आग बुझाने में जुट गये। इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दे दी गयी।
हादसे के बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां के साथ एसकेपुरी थाने की पुलिस भी पहुंची, जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया । लेकिन इसके पहले स्थानीय लोगों का प्रयास रंग ला चुका था।घटनास्थल के चारों तरफ अपार्टमेंट होने से बड़ी संख्या में लोग घरों के बाहर आ गए। प्रशासन ने एहतियातन सड़क पर लोगों की आवाजाही रोक दी।लोगों की कड़ी मश्क्कत का ही परिणाम था कि आग बहुत ज्यादा फैल नहीं सकी। लेकिन प्लास्टिक के पाइप में आग लगने की वजह से आग की तेज लपटों ने लोगों को डरा जरूर दिया। अगर समय पर आग को कंट्रोल नहीं किया जाता तो आग ज्यादा तबाही मचा सकती थी।