बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
05-May-2020 09:46 AM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : सीतामढ़ी में लॉकडाउन की वजह से वाहनों के परिचालन पर लगी रोक के कारण आई पर्यावरण में शुद्धता के कारण सीतामढ़ी में प्रकृति की एक सुंदर और मनोरम तस्वीर सामने आई है. नेपाल की सीमा से सटे बिहार के सीतामढ़ी जिले के कई हिस्सों से अब पर्वतराज हिमालय की चोटियां साफ साफ दिखने लगी हैं.
कोरोना महामारी में लोगों का घर से बाहर निकलना तकरीबन बंद है. लिहाजा वायु प्रदूषण का स्तर बेहद कम हो गया है .पर्यावरण इतना स्वच्छ हो गया है कि बगैर किसी दूरबीन के सीतामढ़ी के कई हिस्सों के लोग हिमालय की चोटियाां देख पा रहे हैं. हिमालय की चोटी दिखने की एक तस्वीर और वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि हिमालय पर्वत सीतामढ़ी से दिखने लगा है. वैसे कई लोगों द्वारा ये कहा जा रहा है कि यह हिमालय पर्वत है तो वहीं दूसरे कई अन्य लोग इसे नेपाल की दूसरी पर्वत श्रेणी बता रहे हैं.
सीतामढ़ी के लोग अपने ऊंचे छतों से सीधा दूसरे देश नेपाल में स्थित पहाड़ को देख रहे हैं. लोगों का कहना है कि प्रदूषण में आई कमी की वजह से नेपाल में पर्वतराज हिमालय की पूरी श्रृंखला़ सीतामढ़ी से सीधे दिख रही है. सीतामढ़ी के बुजुर्गों का कहना है कि कई दशक पहले सीतामढ़ी से हिमालय पहाड़ दिखता था, क्योंकि सीतामढ़ी भारत नेपाल सीमा पर स्थित आखिरी जिला होने से नेपाल के काफी पास है. लेकिन कुछ वर्षों से हिमालय पर्वत का दिखना समाप्त हो गया था. कोरोना महामारी के बीच हुए लॉकडाउन के कारण पर्यावरण इतना साफ हो गया है कि हिमालय पर्वत लोगों को अपने घर के छत दिखने लगा है. इस बारे में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रकाश चंद्र ने बताया कि हिमालय की चोटी पुपरी के बलहा तक के इलाके से साफ साफ दिख रही है, ये बेहद सुखद नजारा है.