हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-May-2020 02:13 PM
JAMUI :चाचा-चाची ने रिश्तों की सारी मर्यादा को तार-तार करते हुए भतीजी को दलालों के हाथ बेच दिया था। नाबालिग युवती को नशीला समोसा खिला कर बेहोश कर दिया। इसके बाद दलालों की मदद से उसे दिल्ली की एक फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए बेच दिया । एक साल पहले की ये घटना है लेकिन अब लॉकडाउन में घर लौटे मजदूरों ने बेटी को अपनी मां से मिलवा दिया है। मां-बाप बेटी से मिलने के लिए बेकरार है लेकिन उन्हें अभी लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार करना पड़ेगा।
एक साल पहले चकाई थानाक्षेत्र के धमनाडीह गांव में एक नाबालिग युवती को नशीला समोसा खिलाकर उसकी सगे चाचा-चाची ने गांव के कुछ दलाल की मदद से उसे दिल्ली में बेच दिया। एक साल बाद वो मिली है। लॉकडाउन में घर आए कुछ मजदूरों ने लड़की की तस्वीर उसकी मां को दिखाते हुए उसकी पहचान करवाई। तस्वीर देखते ही मां फफक-फफक कर रो पड़ी । इसके बाद युवकों ने फोन पर मां की बेटी से बात करवायी। बेटी दिल्ली के एक फैक्ट्री में है। मां-बाप ने बेटी का पता चलने के बाद स्थानीय थाने से गुहार लगायी लेकिन थाना ने अभी लॉकडाउन का हवाला देकर इंतजार करने को कहा है।
लड़की के पिता बसंत तुरी और मां फुलवा देवी ने बताया कि उनकी बेटी पिंकी कुमारी से जब फोन पर बात हुई तो पता चला कि उसके चाचा मनोज तुरी और चाची गुंगरी देवी गांव के ही कुलदीप तुरी की मदद से उसे दिल्ली में बेच डाला है। पिंकी जहां काम करती है उसके काम का सारा पैसा दलाल और उसके चाचा मनोज तुरी आपस में बांटते हैं।
इधर काम कर रही लड़की के बारे में उसके मालिक ने दिल्ली पुलिस को भी सूचना दी है। फैक्ट्री मालिक के द्वारा बताया गया कि उसके फैक्ट्री में काम करने वाली एक लड़की को जबरन यहां लाकर बेचा गया है। फैक्ट्री मालिक की बात पर दिल्ली पुलिस ने उसे लॉकडाउन तक अपने फैक्ट्री में ही रखने की बात कहते हुए उसकी दलाली करने वाले की तालाश करने का आश्वासन दिया।