ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
18-Jun-2021 07:27 PM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में शक्ति किसके पास है, इसका फैसला चुनाव आयोग करेगा. शुक्रवार की शाम चिराग पासवान अपने समर्थकों के साथ चुनाव आयोग पहुंचे. उनके कुछ देर बाद ही पशुपति पारस खेमा भी आय़ोग के दफ्तर में पहुंच गया. दोनों खेमों ने चुनाव आयोग से अपने गुट को असली लोजपा मानने की गुहार लगायी है.
चिराग के पीछे-पीछे पारस कैंप
शुक्रवार की शाम पशुपति कुमार पारस कैंप ने नेता संजय सर्राफ वकीलों के साथ चुनाव आयोग पहुंचे. पारस कैंप ने आय़ोग को पत्र देकर कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक गुरूवार को पटना में हुई थी जिसमें पशुपति कुमार पारस को नया अध्यक्ष चुना गया है. चुनाव आयोग उन्हें मान्यता दे और पारस के नेतृत्व वाली पार्टी को ही लोक जनशक्ति पार्टी माना जाये.
हालांकि उससे पहले चिराग पासवान अपने सहयोगियों के साथ चुनाव आयोग को जाकर ज्ञापन दे चुके थे. चिराग ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि कुछ लोग अवैध तरीके से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे हैं. वे चुनाव आयोग आकर गलत दावा कर सकते हैं. लिहाजा चुनाव आयोग सभी तथ्यों को जानने समझने के बाद ही फैसला ले. चिराग ने कहा कि अगर कोई दूसरा नेता लोक जनशक्ति पार्टी पर दावा करता है तो आयोग उनका पक्ष सुने बगैर फैसला न ले.
चुनाव आयोग करेगा फैसला
दरअसल देश में राजनीतिक पार्टियों का निबंधन से लेकर उन्हें मान्यता देने का काम चुनाव आयोग के जिम्मे ही है. किसी राजनीतिक दल में विवाद की स्थिति में भी चुनाव आय़ोग ही फैसला लेता है. ये पहले से तय था कि पशुपति कुमार पारस चुनाव आय़ोग जाकर पार्टी पर अपना हक जतायेंगे. लिहाजा चिराग पासवान ने पहले ही आयोग के समक्ष अपना पक्ष रख दिया. अब देखना होगा आय़ोग क्या फैसला लेता है.