ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / LJP की लड़ाई अब पटना की सड़क पर, पारस के काफिले को चिराग...

LJP की लड़ाई अब पटना की सड़क पर, पारस के काफिले को चिराग समर्थकों ने काला झंडा दिखाया

16-Jun-2021 04:35 PM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी पर कब्जे को लेकर शुरू हुई सियासी लड़ाई अब राजधानी पटना की सड़क पर देखने को मिल रही है. संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद पशुपति कुमार पारस अब से थोड़ी देर पहले पटना पहुंचे हैं. पटना एयरपोर्ट से निकलकर एलजेपी कार्यालय पहुंचने के दौरान चिराग समर्थकों की तरफ से उन्हें काला झंडा दिखाया गया है. पारस के काफिले को काला झंडा दिखाया जाने के बाद चिराग समर्थक और पारस समर्थक आमने-सामने आ गए हैं. 


news image


आपको बता दें कि चिराग पासवान से बगावत कर लोकसभा में संसदीय दल का नेता बनने वाले पशुपति कुमार पारस पटना पहुंच चुके हैं. पशुपति कुमार पारस के पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर बड़ी तादाद में उनके समर्थकों ने स्वागत किया लेकिन लोजपा कार्यकर्ता और चिराग पासवान के समर्थकों ने पशुपति पारस का जबरदस्त विरोध किया. पटना एयरपोर्ट से लेकर पार्टी कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने पशुपति पारस के काफिले का पीछा किया और उन्हें काले झंडे दिखाए. 


news image


पार्टी कार्यालय पहुँचने के बाद चिराग समर्थकों ने चिराग समर्थकों का आक्रोश और बढ़ गया और वे जोर-जोर से पशुपति पारस मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. उन्होंने पशुपति पारस का जबरदस्त विरोध किया. चिराग समर्थकों ने कहा कि वे पशुपति पारस के हाथ में पार्टी का कमान नहीं जाने देंगे. उन्हें पशुपति पारस का नेतृत्व स्वीकार नहीं है. उनके नेता चिराग पासवान ही हैं क्योंकि चिराग पार्टी को संवैधानिक तरीके से चलाना चाहते हैं.


news image


बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा के प्रत्याशी रहे एलजेपी प्रवक्ता अमर आजाद को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अमर आजाद को पटना पुलिस एयरपोर्ट थाने लेकर जा रही है. अमर आजाद ने कहा कि वह चिराग पासवान के साथ हैं. चिराग पासवान का नेतृत्व उन्हें स्वीकार है. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के पिता ने इस पार्टी को और अपने भाइयों को यहाँ तक लाया है. आज पशुपति पारस पार्टी और परिवार के साथ गद्दारी कर रहे हैं. पार्टी मां होती है और पशुपति पारस ने मां के साथ धोखा किया है.


news image