ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / कुख्यात रवि गोप को जमानत मिलने का मामला, कई पुलिस अधिकारियों पर गाज...

कुख्यात रवि गोप को जमानत मिलने का मामला, कई पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरना तय

12-Dec-2020 07:43 AM

PATNA : बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर हर दिन सरकार फजीहत झेल रही है, लेकिन पटना पुलिस के कारनामे ने सरकार की नाक कटवा डाली है. कुख्यात रवी गोप की गिरफ्तारी और फिर कोर्ट से जमानत लेकर उसका निकल जाना पटना पुलिस के लिए किरकिरी बना हुआ है. अब इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारी हो रही है. सेंट्रल रेंज के आईजी ने इस पूरे मामले पर सिटी एसपी वेस्ट से रिपोर्ट तलब की है. एसपी की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों के ऊपर गाज गिरना तय माना जा रहा है.

कुख्यात रवि गोप आदतन अपराधी है और पुलिस मुख्याल ने उसे पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था. रवि गोप पर पटना के दीघा, बुद्धा कॉलोनी, दानापुर समेत कई इलाकों में कई मामले दर्ज हैं और वह वांटेड अपराधियों मे से एक है. तो ऐसे में पटना पुलिस पर सवाल खड़ा होती है कि 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी रवि गोप को गिरफ्तारी होने के चार दिन के अंदर ही कैसे जमानत मिल गई. ॉ

सीएम के आदेश के बाद भी यह बड़ी लापरवाही है या अपराधियों को पुलिस सहयोग करती है. दरअसल पटना पुलिस समय रहते कोर्ट में अपना पक्ष ही नहीं रख सकी और इसे आधार बनाते हुए कोर्ट ने रवि गोप को बेल पर रिहा कर दिया गया.

बता दें कि पटना का कुख्यात रवि गोप को ने पटना पुलिस के साथ मिलकर  अथमलगोला इलाके से की थी. उसे शादी के मंडप से गिरफ्तार किया गया था.  पटना के दीघा इलाके के रहने वाले रवि गोप के ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम है. कई मामलों में पुलिस इसकी तलाश कर रही थी.