ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / कोटा से 1200 छात्रों को लेकर स्पेशल ट्रेन आएगी बिहारशरीफ, डीएम-एसपी ने लिया...

कोटा से 1200 छात्रों को लेकर स्पेशल ट्रेन आएगी बिहारशरीफ, डीएम-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

06-May-2020 03:22 PM

By Pranay Raj

NALANDA: कोटा से 12 सौ छात्र छात्राओं को लेकर स्पेशल ट्रेन कल ढाई बजे बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी । छात्रों के आने की सूचना पर नालंदा जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है । नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह, एसपी नीलेश कुमार समेत तमाम पदाधिकारियों ने बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियां का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।


डीएम  योगेंद्र सिंह ने बताया कि 24 बोगियों की एक स्पेशल ट्रेन कोटा से छात्र-छात्राओं को लेकर बिहारशरीफ कल पहुंचेगी । इसके लिए बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर मेडिकल की टीम और सुरक्षा के दृष्टिकोण से जवानों की तैनाती की गई है । यहां से छात्र-छात्राओं को स्क्रीनिंग के बाद उन्हें कारगिल बस स्टैंड भेजा जाएगा ।  जहां से उन्हें गंतव्य प्रखंड में परिजन या फिर विशेष वाहनों के माध्यम से पहुंचाया जाएगा ।


योगेन्द्र सिंह  ने कहा कि किसी भी अभिभावक को बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर आने की इजाजत नहीं दी गई है । यहां पर आने वाले छात्रों को रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की गई है । उन्हें पानी और नाश्ता दिया जाएगा । जिला प्रशासन द्वारा अभी से ही व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गयी है ।