BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
18-Mar-2025 04:34 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: होली खत्म होने के बाद गर्मी बढ़ गयी है और तेज हवाएं भी चलने लगी है। तेज हवा के चलते अगलगी की घटनाएं भी सामने आ रही है। हम बात किशनगंज की कर रहे हैं जहां एक घर में लगी आग ने तेज हवा के चलते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।
लोग अपनी-अपनी जान बचाकर वहां से किसी तरह निकले। वही घर में रखे सामानों को भी बाहर निकालने की कोशिश की गयी लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि पूरा सामान नहीं बचा पाए। अगलगी की घटना में पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना किशनगंज के ठाकुरगंज ब्लॉक अंतर्गत छैतल पंचायत के दिघली गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अगलगी की यह घटना घर में खाना बनाने के दौरान हुई है।
घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गयी लेकिन आग को बुझाने के लिए कोई नहीं पहुंचा तब थक हार कर स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों को आग को बुझाने में कई घंटे लग गये। इस तरह लोगों ने अन्य घरों में आग लगने से बचा लिया। लेकिन कुछ घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। जमीन के कागजात और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलकर राख हो गए। जिसे जमीन के सर्वे में इस्तेमाल करने के लिए रखा गया था।
इस घटना से फायर बिग्रेड की कार्यशैली पर लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद ना तो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची ना ही दमकल कर्मी ही पहुंच पाए। यदि समय रहते पहुंचकर आग पर काबू पाया जाता तब लाखों की संपत्ति का नुकसान नहीं होगा। गांववालें पीड़ित परिवार को मुआवजा दिये जाने की मांग सरकार से कर रहे हैं। इस घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।