Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन
02-Apr-2025 05:43 PM
By First Bihar
Waqf Amendment Bill: किशनगंज कांग्रेस विधायक इजहारूल हुसैन ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह बिल किसी भी कीमत पर पास नहीं होने देंगे। विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार अल्पसंख्यकों की संपत्ति पर कब्जा करना चाहती है। वक्फ संपत्ति अल्लाह की संपत्ति है। इससे होने वाला फायदा गरीबों में बांटा जाता है।उन्होंने कहा कि यदि यह बिल पास हुआ तो अपनी जान दे देंगे।
इजहारूल हुसैन ने चेतावनी दी कि बिल को रोकने के लिए किशनगंज से लेकर सदन तक जाना पड़ा तो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून जबरदस्ती थोपा जा रहा है। यह विरोध सिर्फ अल्पसंख्यकों के लिए नहीं है। अगर यह बिल पास हुआ तो मंदिर, गुरुद्वारा और चर्च भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।
विधायक ने कहा कि सरकार के पास कोई विकास का मुद्दा नहीं है। विधानसभा चुनाव में फायदा लेने के लिए ऐसे विवादास्पद मुद्दे उठाए जा रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पहले किसान बिल का भी विरोध हुआ था और उसे पास नहीं होने दिया गया था।
इजहारूल ने कहा कि वक्फ वह जायदाद है जो किसी को दान की जाती है। सरकार अब अल्लाह की जायदाद पर नजर डाल रही है। यह हम बिल्कुल भी यह नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो जान भी दे देंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सरकार किसान विरोधी बिल लेकर आई थी।