ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Bihar Crime News: चकमा देकर थाने से फरार हुआ किडनैपर, बिहार पुलिस की साख पर उठे सवाल

Bihar Crime News: नगर थाना बक्सर से किडनैपिंग मामले का आरोपी शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हो गया. इस घटना के बाद पुलिस की साख पर सवाल उठे रहे हैं.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर के नगर थाना से किडनैपिंग मामले का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोपी को बिहार पुलिस पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर बक्सर लाई थी और थाना परिसर में रखा गया था। सोमवार सुबह शौचालय की खिड़की तोड़कर वह फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र से कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़की के अपहरण कर उसे पंजाब ले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक टीम पंजाब रवाना हुई, जहां से नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी फरहान को गिरफ्तार किया। आरोपी बक्सर के खलासी मोहल्ला का रहने वाला बताया जा रहा है।


गिरफ्तार आरोपी को रविवार देर रात बक्सर लाकर नगर थाना में रखा गया था। सोमवार सुबह करीब 8 बजे उसने शौच जाने की अनुमति मांगी। थाना परिसर में बने शौचालय में पहुंचने के बाद उसने वहां लगी कमजोर खिड़की को तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया।


आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पीड़ित लड़की के परिजन आक्रोशित हो गए और नगर थाना पहुंचकर उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। कुछ देर के लिए थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।


इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शौचालय की खिड़की कमजोर होने के कारण आरोपी उसी रास्ते से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल थाना परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति सामान्य है।


पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता