ब्रेकिंग
Bihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 विवाद: ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अल्टीमेटम दिया, 21 जनवरी तक निर्णय करना होगा

T20 World Cup 2026: आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने या बाहर होने का 21 जनवरी तक अल्टीमेटम दिया। अगर बीसीबी जवाब नहीं देती है, तो स्कॉटलैंड को रिप्लेसमेंट टीम बनाया जाएगा।

T20 World Cup 2026
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

T20 World Cup 2026: आईसीसी अधिकारियों ने पिछले हफ्ते बांग्लादेश का दौरा किया और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू चेंज मामले पर बीसीबी से बातचीत की। बांग्लादेश की टीम के कप्तान मुस्ताफ़िजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद बीसीबी ने तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने आईपीएल प्रसारण पर रोक लगाई और अपने मैचों को भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग आईसीसी से की।


बीसीबी का दावा था कि उनकी टीम को भारत में सुरक्षा खतरा है और अगर वेन्यू नहीं बदला गया तो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे। इस बीच, आईसीसी ने बीसीबी को सख्त अल्टीमेटम दिया है। आईसीसी ने बीसीबी को चेतावनी दी है कि उन्हें 21 जनवरी तक निर्णय लेना होगा कि टीम टूर्नामेंट में खेलेगी या नहीं।


आईसीसी अधिकारियों ने 17 जनवरी को ढाका में बीसीबी के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की और यह डेडलाइन तय की। रिपोर्ट के अनुसार, अगर बीसीबी 21 जनवरी तक जवाब नहीं देता है, तो आईसीसी रिप्लेसमेंट टीम का ऐलान कर देगा, जिसमें स्कॉटलैंड सबसे आगे है।


इसके अलावा, बीसीबी ने अपने ग्रुप को बदलने का प्रस्ताव दिया था ताकि उनका ग्रुप आयरलैंड के साथ बदल जाए, लेकिन आईसीसी ने इसे पहले ही खारिज कर दिया था। अब इस विवाद में बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है और आईसीसी की सख्ती के बाद टीम को निर्णायक फैसला लेना होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता