बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
20-Jun-2025 09:29 PM
By FIRST BIHAR
Khan Sir: मशहूर शिक्षक खान सर ने अपनी शादी की दूसरी रिसेप्शन पार्टी शुक्रवार को पटना के इमारत अंजुमन इस्लामिया हॉल में आयोजित की। यह कार्यक्रम खास तौर पर छात्राओं के लिए रखा गया था। हजारों छात्राएं इस आयोजन में शामिल हुईं।
खान सर ने खुद फूल बरसाकर छात्राओं का स्वागत किया और टॉकी-वॉकी लेकर पूरे इवेंट का प्रबंधन संभाला, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। इस रिसेप्शन में 150 से अधिक व्यंजनों का विशेष मेन्यू तैयार किया गया था, जिसमें वेज और नॉनवेज दोनों विकल्प थे। खास तौर पर गोलगप्पे के स्टॉल पर छात्राओं की भीड़ देखने को मिली।
हालांकि, छात्राएं खान सर की पत्नी से मिलने को उत्साहित थीं, लेकिन वे ऑफिस से छुट्टी न मिलने के कारण शामिल नहीं हो सकीं। खान सर ने बताया कि उनकी पत्नी का नाम एएस खान है। इससे पहले खान सर ने अपनी शादी की जानकारी लाइव क्लास के दौरान दी थी। उन्होंने बताया था कि भारत-पाक युद्ध के समय उन्होंने शादी की थी और सबसे पहले इसकी जानकारी अपने छात्रों को दी थी।
खान सर ने शादी के बाद पहली रिसेप्शन पार्टी दी थी, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई नामचीन हस्तियां और राजनीतिक दिग्गज मौजूद रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी थीं।