Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा
11-Dec-2025 03:43 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Police News: बिहार में लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। खगड़िया और बेगूसराय में जानलेवा हमले के आरोपितों की गिरफ्तारी में घोर लापरवाही के मामले में डीआईजी आशीष भारती ने आधा दर्जन पुलिस इंस्पेक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डीआईजी द्वारा खगड़िया और बेगूसराय के पुलिस निरीक्षकों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह सामने आया कि बार-बार आदेश और निर्देश देने के बावजूद वांछित आरोपितों की समुचित संख्या में गिरफ्तारी नहीं की गई। गिरफ्तारी हुई भी तो बहुत कम संख्या में हुई, जबकि कई क्षेत्रों में ऐसे आरोपितों की संख्या काफी अधिक थी।
समीक्षा में यह भी पाया गया कि कई क्षेत्रों में एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका। डीआईजी आशीष भारती ने इसे अपराध नियंत्रण के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता माना। डीआईजी ने बताया कि उक्त त्रुटि के कारण निम्न पुलिस निरीक्षकों को निंदन की सजा दी गई है
खगड़िया गोगरी के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, बेगूसराय बलिया के इंस्पेक्टर राजेश कुमार, तेघड़ा के इंस्पेक्टर संतोष कुमार, मझौल के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के साथ ही, अन्य आधे दर्जन इंस्पेक्टरों को भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है। वहीं, बेगूसराय सदर के इंस्पेक्टर बीरेंद्र यादव और बेगूसराय नगर की इंस्पेक्टर अर्चना कुमारी सिन्हा का वेतन रोका गया और उन्हें जवाब तलब किया गया है।