हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
10-Apr-2021 08:56 PM
PATNA : कोरोना से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे होम आइसोलेशन में चले गए हैं. अश्विनी चौबे आज ही दिल्ली से पटना पहुंचे थे. पटना पहुंचने पर उन्होंने अपनी कोरोना वायरस कराई थी. उनकी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई. लेकिन उनके कई स्टाफ करोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
इसके बाद में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे अपने पटना स्थित आवास पर होम आइसोलेशन में चले गए हैं. उनके पीआरओ ने इस बात की जानकारी दी है. अश्विनी चौबे के 3 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और 2 सुरक्षाकर्मी भी संक्रमित मिले हैं. दो दिन पहले ही अश्विनी चौबे पटना से दिल्ली गए थे और वापस से आज पटना लौटे, जिसके बाद उनके स्टाफ के पॉजिटिव निकलने की जानकारी मिली. जिसके बाद एहतियातन मंत्री अश्विनी चौबे ने होम आइसोलेशन में जाने का फैसला किया.
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे पिछले दिनों अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर के साथ-साथ भागलपुर के दौरे पर भी रहे हैं. इसके पहले वह हरिद्वार भी गए थे. अब तक कोरोना का संक्रमण उन तक नहीं पहुंचा है ले.किन एहतियातन उन्होंने होम आइसोलेशन में जाने का फैसला किया है.