हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
22-Oct-2021 04:45 PM
PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने न्यू दिल्ली में पंचशील भवन अगस्त क्रांति मार्ग स्थित खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय में स्वच्छता अभियान चलाया और उन्होंने मंत्रालय में खुद झाड़ू भी लगाई. इस अभियान में मंत्रालय से जुड़े सभी अधिकार और कर्मचारी शामिल रहे.
पीएम नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर को ही स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 की शुरुआत की. इसी अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने झाड़ू थामकर मंत्रालय में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की. केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का कहना है कि हम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को हकीकत में बदलने के लिए तत्पर है. 'स्वच्छ रहेगा भारत तो स्वस्थ रहेगा भारत' की थीम पर हम काम कर रहे हैं. यह तो बस शुरुआत है. यह स्वच्छता अभियान सिर्फ मंत्रालय तक नहीं सीमित होगा, हम इसे अगले पड़ाव तक ले जाएंगे.
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन ही देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाएगा. देश ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से जो हासिल किया, वह ये भरोसा देता है कि हर भारतवासी अपने कर्तव्यों के लिए संवेदनशील है.
इस मौके पर पशुपति पारस ने आगे कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया और इसके सफल कार्यान्वयन हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की. मोदी की अपील पर पूरा देश इस अभियान के लिए जुड़ा और इसका असर शहरों में दिख भी रहा है. मैं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं कि देश में स्वच्छता की अपील को एक अभियान की तरह शुरू किया. मैं संकल्प लेता हूं कि इस अभियान को आगे बढ़ाने और सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश करूंगा.