ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / करणी सेना ने फूंका बिहार सरकार के मंत्री शीला मंडल का पुतला, बर्खास्त...

करणी सेना ने फूंका बिहार सरकार के मंत्री शीला मंडल का पुतला, बर्खास्त करने की मांग

10-Dec-2020 12:58 PM

By SAURABH

SITAMARHI : बिहार सरकार के मंत्री शीला मंडल द्वारा वीर कुंवर सिंह के लिए दिए गए अपमानजनक बयान के खिलाफ आज करणी सेना ने शीला मंडल का पुतला फूंका. सीतामढ़ी शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा के नीचे करणी सेना के सदस्यों ने शीला मंडल का पुतला दहन करते हुए कहा कि शीला मंडल ने अपमानजनक शब्दों का प्रयोग जोकि शर्मनाक बयान है.

 करणी सेना के जिला अध्यक्ष आनंद विहारी सिंह कहा कि नीतीश कुमार ऐसे अज्ञानी मंत्री को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें नहीं तो  करणी सेना पूरे देश में आंदोलन करेगी.

वहीं जिला प्रवक्ता अमरेश कुमार सिंह कहा कि शीला मंडल  के पास शिक्षा की कमी है, उन्हें हटा देना चाहिए. दरअसल सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार में परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा था कि था कि राजपूतों के वीर कुंवर सिंह का एक हाथ कट जाने पर इतनी वाहवाही हो गई, हालांकि इसके बाद शीला मंडल ने इस बयान के लिए खेद प्रकट करते हुए माफी भी मांगी थी.