ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / पटना: कल मैट्रीक पास युवाओं के लिए लगेगा रोजगार मेला, आप भी कर...

पटना: कल मैट्रीक पास युवाओं के लिए लगेगा रोजगार मेला, आप भी कर सकते हैं अप्लाई

14-Jan-2021 03:38 PM

PATNA : अगर आप भी मैट्रिक और बारहवीं पास हैं और नौकरी खोज रहे हैं तो आपके पास एक सुनहरा मौका है. पटना में श्रम संसाधन विभाग शुक्रवार को जॉब कैंप लगाने जा रहे हैं. 

पटना के दीघा स्थित आईटीआई में श्रम संसाधन विभाग में जॉब फेयर लगने जा रहा है. मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में 250 पदों के लिए 10 वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं. 18-22 साल के युवक जॉब फेयर में शामिल हो सकते हैं.

हालांकि यह जॉब कैम्प सिर्फ पटना जिले के आवेदकों के लिए हैं. अवर प्रादेशिक नियोजनालय के अनुसार इस जॉब कैम्प में सिर्फ पटना जिले के आवेदक ही अप्लाई कर सकते हैं. इसके साथ ही रिलायंस जियो और इंफोकॉम लिमिटेड में 10 रिक्तियों के लिए 18 से 32 साल के आवेदक आवेदन कर सकते हैं.