ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

Bihar Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, तीन की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

Bihar Accident: बिहार के कैमूर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने में तीन की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है.

Bihar Accident

27-Apr-2025 11:31 AM

By RANJAN

Bihar Accident: बिहार के कैमूर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ-मोहानिया पथ पर परसिया गांव के पास का है। 


बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार चार युवक भभुआ के बारे गांव से मोहनिया जा रहे थे, तभी मोहनिया की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


मृतकों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव के मंटू पटेल का पुत्र आदर्श पटेल, स्वर्गीय पप्पू तिवारी का पुत्र आदित्य तिवारी, और जितेंद्र यादव का पुत्र भोलू यादव के रूप में हुई हैं। वहीं घायल युवक की पहचान प्रभु गोंड के पुत्र विकास गोंड के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि बाइक पर सवार चार लड़के तेज रफ्तार से परसिया गांव के पास जा रहे थे, तभी मोहनिया से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 


ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए और घायल युवक के इलाज में भी मदद की जाए। साथ ही, ग्रामीणों ने यह भी आग्रह किया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त यातायात नियमों का पालन कराया जाए। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे की जांच की जा रही है।