बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
27-Aug-2025 07:43 PM
By First Bihar
KAIMUR: यदि आप भी एटीएम से पैसे निकालते हैं तो हो जाइए सावधान..क्योंकि कैमूर के मोहनियां में एक महिला के साथ धोखाधड़ी की गयी है। यूनियन बैंक के एटीएम में महिला पैसे निकालने के लिए गई थी। मोहनियां थाना क्षेत्र के टेकारी कला की रहने वाली रानी देवी जब एटीएम से पैसे निकाल रही थी तभी पीछे से एक व्यक्ति एटीएम में घुसकर महिला की मदद करने के बहाने कार्ड बदल लिया। महिला के लाख प्रयास करने के बाद भी उस कार्ड से पैसे की निकासी नहीं हो पायी।
अंत में थक कर महिला अपने घर के लिए रवाना हुई। वह जैसे ही घर पहुंची पैसे निकासी का मैसेज मोबाइल पर आ गया। महिला के खाता से 42000 रुपये फ्रॉड ने निकाल लिया। जिसके बाद आनन-फानन में महिला अपने नजदीकी बैंक पानापुर में पहुंची और खाते को ब्लॉक कराया। फिर इस बात की शिकायत लेकर मोहनियां थाने पहुंची। महिला का आरोप है कि शिकायत के बावजूद मोहनिया पुलिस ने उसे साइबर थाना भभुआ भेज दिया। जब वह साइबर थाने पहुंची तब फिर वहां से उसे मोहनिया थाना जाने को कहा गया।
वो मोहनियां थाने से साइबर थाना और साइबर थाना से मोहनियां थाने का चक्कर लगाती रही। तब तक काफी विलंब हो चुका था। पुलिस पदाधिकारी का कहना था कि इस पर कल एक्शन लिया जाएगा। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि फर्जीवाड़ा आज हुआ लेकिन पुलिस कल एक्शन लेने की बात कर रही है। यदि त्वरित कार्रवाई की जाती तो शायद फ्रॉड का पता चल पाता। इलाके में लगे सीसीटीवी को तुरंत खंगाला जाता तो शायद शातिर का चेहरा सामने आ जाता। अब पीड़िता बैंक के अधिकारियों से लेकर पुलिस पदाधिकारियों से मदद की गुहार लगा रही है।
पीड़िता रानी देवी का कहना है कि मेरे साथ एटीएम में फ्रॉड हुआ है। यूनियन बैंक के एटीएम में हम पैसा निकासी करने के लिए गए हुए थे। यूनियन बैंक एटीएम में जैसे हमने अपना एटीएम एक व्यक्ति पीछे से आया बटन एटीएम का दबाने लगा। मुझे बोला कि अंग्रेजी में करिए। मैंने कहा कि मुझे निकासी करने आता है आप जाइए। फिर बोला कि इधर ही रुके हैं आप निकाल लीजिए। वह मेरे पीछे खड़ा था। एक बार जब एटीएम में कार्ड डाले तो पैसा नहीं दिया फिर दोबारा डालें तो मशीन से छेड़छाड़ करने में वह मेरा एटीएम कार्ड ही बदल दिया।
जिसके बाद हम कार्ड लेकर घर चले गए। जैसे ही घर पहुंचे मोबाइल में पैसा कटने का मैसेज आने लगा। फिर हम पानापुर में स्थित अपने बैंक में गये। हमने अपना अकाउंट को सीज कराया। फिर उसके बाद मोहनिया थाना पहुंचे। तो बोला गया कि भभुआ साइबर थाना जाइए फिर हम मोहनिया से साइबर थाना भभुआ पहुंचे तो यहां बोला गया कि आप मोहनिया थाना में जाइए फिर मोहनिया थाना में पहुंचकर हमने आवेदन दिया तो आवेदन ले लिया गया। लेकिन कहा गया कि अब आप घर जाइए हम इस पर कल एक्शन लेंगे। पीड़िता ने बताया कि कुल 42000 की निकासी एटीएम से कर ली गई है। पीड़िता पुलिस और बैंक अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रही है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...