ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / bihar / बिहार: JNKT मेडिकल कॉलेज में एक व्यक्ति के मौत के बाद जमकर हंगामा,...

बिहार: JNKT मेडिकल कॉलेज में एक व्यक्ति के मौत के बाद जमकर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर और वार्ड बॉय पर लगाया आरोप

10-Feb-2023 12:22 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: मधेपुरा के जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और वार्ड बॉय के लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है. जिसके बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा इमरजेंसी में तोड़- फोड़ भी किया गया. घटना के बाद काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच कर मामले को शांत करने में जुटे रहे.


इस बाबत मृतक सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत बैहरी पंचायत के डंडारी वार्ड संख्या तीन निवासी 65 वर्षीय चंदेश्वरी ठाकुर के पुत्र शिक्षक अरविंद कुमार और रोहित कुमार ने बताया कि उसके पिताजी को सुबह नॉर्मल अटैक आया था. जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में सुबह लगभग साढ़े आठ बजे भर्ती किया गया. उसके बाद इलाज शुरू किया गया लेकिन कुछ देर बाद डॉक्टर रूटीन चेकअप के बाद दुबारा नही आए. इस बीच वार्ड बॉय द्वारा इलाज किया जा रहा था. लगभग पांच बजे हायर सेंटर डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया. बावजूद इसके कोई भी डॉक्टर उन्हे देखने नही आया. जिस वजह से उनकी मौत हो गई. 


यह भी बताया गया कि अटैक के बाद मृतक का एक भाग पैरालाइज्ड हो गया था. वार्ड बॉय के द्वारा ही ऑक्सीजन काट दिया गया. जबकि एंबुलेंस में ऑक्सीजन नही थी. ऑक्सीजन नही मिलने के कारण तड़प- तड़प कर उनकी मौत हो गई. बावजूद कोई भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे थे. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया गया कि मौत के बाद भी कोई भी डॉक्टर मृतक के परिजन से मिलने तक नही आए. जिसके बाद परिजनों में आक्रोश बढ़ने लगा. घटना के बाद काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच कर मामले को शांत करने में जुटे रहे.