ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / BIHAR: अबकी बार चुनाव नहीं लड़ पाओगे: नीतीश के विधायक विजय सिंह को...

BIHAR: अबकी बार चुनाव नहीं लड़ पाओगे: नीतीश के विधायक विजय सिंह को मोबाइल पर मिली जान से मारने की धमकी

बिहार चुनाव से पहले जेडीयू विधायक और बरारी से प्रत्याशी विजय सिंह को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। विधायक ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

30-Oct-2025 03:18 PM

By First Bihar

KATIHAR: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश के विधायक और बरारी से जेडीयू प्रत्याशी विजय सिंह को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई है। अनजान नंबर एक शख्स ने विजय सिंह की मोबाइल पर कॉल किया और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा जब विजय सिंह ने कॉलर का नाम पूछा तो धमकी देने लगा कि अबकी बार तुम चुनाव नहीं लड़ पाओगे, हम तुम्हारी जिन्दगी खत्म कर दें। तुम्हे जान से मार डालेंगे। 


जिसके बाद जान से मारने वाले शख्स ने मोबाइल काट दिया। जान से मारने की धमकी मिलने की बात विजय सिंह ने पुलिस को बतायी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बिना कोई विलंब किये मोबाइल नंबर को ट्रे किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया। बरारी थाने के थानेदार ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट किय गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस की टेक्निकल टीम कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है। 


वही जेडीयू विधायक विजय सिंह का कहना है कि यह धमकी लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। अपने नेता को जान से मारने की धमकी मिलने से जेडीयू कार्यकर्ता ग़ुस्से में हैं और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जेडीयू नेताओं का कहना है कि हार का डर देखकर अब विपक्ष डराने-धमकाने की राजनीति पर उतर आए हैं। लोकतंत्र में इस तरह की बातें शोभा नहीं देती है। 


चुनाव का फैसला जनता लेती है। जनता ही तय करती है कि किसके हाथों में सत्ता की चाबी दी जाए। हमें पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता दोबारा जंगलराज आने नहीं देगी। जेडीयू विधायक को जान से मारने की धमकी मिलने से सियासी सरगर्मियां बढ़ गयी है। विजय सिंह को धमकी दिये जाने से जेडीयू कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वो पुलिस से त्वरित कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।