Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
30-Aug-2020 10:23 PM
By Pranay Raj
NALANDA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार ने 6 सितंबर तक लॉकडाउन की घोषणा की है. लेकिन सरकार के नियमों को कोई और नहीं बल्कि उनकी ही पार्टी के विधायक ठेंगा दिखा रहे हैं. दरअसल सीएम के गृह जिले नालंदा से जेडीयू विधायक के कार्यक्रम की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देख कर आप हैरान हो जायेंगे.
मामला नालंदा जिले के अस्थावां इलाके का है. जहां अस्थावां विधानसभा क्षेत्र से विजयी जदयू विधायक डॉ जितेंद्र कुमार की ओर से एक कार्य्रक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लोगों को मास्क वितरित किया गया. विधायक जी ने तो ग्रामीणों के बीच मास्क का वितरण कर दिया लेकिन अपने ही कार्यकर्ताओं को मास्क पहने की सलाह देना भूल गए. एमएलए के काफिले में शामिल सैकड़ों लोग बिना मास्क के ही नजर आएं.

विधायक के कार्यक्रम में लॉकडाउन के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. दरअसल विधायक के कार्यक्रम में बिलकुल शक्ति प्रदर्शन जैसा नजारा दिखा. उनके काफिले में लगभग सैकड़ों बाइक पर कार्यकर्ता शामिल थे. जो लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए अमरावती मध्य विद्यालय पहुंचे. इनमें से आधे से अधिक कार्यकर्ता बिना मास्क के ही कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे थे.

इसके बाद विधायक ने विद्यालय परिसर में जनसभा को संबोधित किया. जनसभा में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. लोग एक दूसरे के पास पास बैठकर विधायक के संबोधन को सुन रहे थे. इतना ही नहीं केंद्र और राज्य सरकार के नियमों को ताक पर रख विद्यालय परिसर में सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया.

