ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / जेडीयू विधायक के भाई को मिला पैरोल, जेल से बाहर निकले कुख्यात सतीश...

जेडीयू विधायक के भाई को मिला पैरोल, जेल से बाहर निकले कुख्यात सतीश पांडेय

11-Oct-2020 03:09 PM

PATNA :  जनता दल यूनाइटेड के बाहुबली विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ़ पप्पू पांडेय के भाई को कोर्ट से पैरोल मिल गया है. जेपी यादव ट्रिपल हत्याकांड मामले में कई दिनों से अपने बेटे के साथ जेल में बंद कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय के भाई कुख्यात सतीश पांडेय अब जेल से बाहर आ गए हैं.


कुचायकोट के बाहुबली विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय के भाई कुख्यात सतीश पांडेय को अपने पिता के अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पैरोल दिया गया है. जेल से निकलने के बाद कुख्यात सतीश पांडेय अपने पिता के शवयात्रा में अपने गांव में ही शामिल हुए हैं. आपको बता दें कि करीब 4 महीने पहले गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव में जेपी यादव, उनके पिता महेश चौधरी, मां संकेसिया देवी और भाई शांतनु यादव पर बाइक सवार चार अपराधियों ने फायरिंग की थी.


इस घटना में  महेश और उनकी पत्नी संकेसिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जेपी यादव और शांतनु गंभीर रूप से घायल थे. गोरखपुर में इलाज के दौरान शांतनु की मौत हो गई थी. जबकि इस घटना में गंभीर रूप से घायल जेपी यादव का इलाज पीएमसीएच में कराया गया था. जेपी यादव ट्रिपल हत्याकांड मामले में जेपी यादव के बयान पर कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय, उनके भतीजे जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडेय, भाई सतीश पांडेय और एक अज्ञात के खिलाफ हथुआ थाने में केस दर्ज किया गया था.


पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सतीश पांडेय और उसके बेटे मुकेश पांडेय, जो जिला परिषद अध्यक्ष है. इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पुलिस ने विधायक के नयागांव तुलसिया स्थित आवास पर छापेमारी कर मुकेश पांडेय और उसके पिता सतीश पांडेय को गिरफ्तार किया था. हाल ही में विधायक पप्पी पांडेय के चुनावी पोस्टर में जेल में बंद मुकेश पांडेय की भी तस्वीर देखी गई थी. जिसके बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने काफी हंगामा किया है. विपक्षी नेताओं ने कहा था कि ट्रिपल मर्डर का चार्जशीटेड आरोपी सत्ताधारी दल के इस बाहुबली विधायक का चुनाव प्रचार कर रहा है.