बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
07-Nov-2022 11:22 AM
PATNA : आज सोमवार का दिन है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार लगा है। इस दौरान सीएम गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतें सुन रहे हैं। मधेपुरा जिले से आए एक फरियादी की शिकायत सुनकर खुद मुख्यमंत्री भी चौंक गए।
फरियादी ने कहा कि डेढ़ साल पहले उसके पिता की हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वाले अपराधी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जो 35 साल से फरार चल रहा है। फरियादी ने बताया कि युवक का नाम जनेशर यादव है। अब अपराधी लगातार युवक को धमकी दे रहा है।
जनता दरबार में पहुंचे युवक ने नीतीश कुमार के सामने कहा कि उसकी पिता की हत्या को डेढ़ साल बीत गया लेकिन अब तक पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया है। युवक ने थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है लेकिन उसे कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही है। ये सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुरंत अधिकारी को फ़ोन लगाया और मामले का जल्द से जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया।