बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
02-Jan-2025 08:12 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई से बड़ी खबर आ रही है। नये साल में पिकनिक मनाकर घर लौट रहे एक डीजे ट्रॉली पिकअप वैन के पलटने से 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई वही कई लोग घायल हो गए। हादसा झाझा-नारगंजो मुख्य मार्ग पर चिरैया पुल के पास शाम के समय हुआ। बताया जाता है कि डीजे की ट्रॉली पर करीब 20 युवक सवार थे।
करीब 20 युवाओं की टोली सुबह 10 बजे डीजे पिकअप वाहन में सवार होकर नारगंजो जंगल में सतीघाट से लगभग 5 किलोमीटर दूर पिकनिक मनाने के लिए गये थे। शाम करीब 5 बजे वापसी के दौरान चिरैया पुल के पास गड्ढे में डीजे बंधा पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया जिसके बाद वाहन सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया।
मृतक की पहचान मोहम्मद कुर्बान का पुत्र मो. चांद (20 वर्ष), मो. किताबुल (30 वर्ष), शहजाद का पुत्र मो. तबरेज (12 वर्ष) जबकि अरमान अंसारी, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद शाहिद सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस (एसएचओ संजय कुमार और उनकी टीम) घटनास्थल पर पहुँचे और मामले की जाँच शुरू की। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद परिजन घायलों और मृतकों को घटनास्थल से उठाकर अपने-अपने घर ले गए थे, और फिर बारी-बारी से उन्हें अस्पताल पहुँचाया गया। बताया जाता है कि गड्ढे में पहिया चले जाने के बाद पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी और 4 लोगों की जान चली गयी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।
जमुई में बड़ा हादसा: नये साल का जश्न मनाकर लौट रहे 4 युवकों की दर्दनाक मौत, DJ ट्रॉली लेकर गये थे पिकनिक मनाने pic.twitter.com/o1K7Je7pM7
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) January 2, 2025
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...