ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

Jamui News: ट्यूशन पढ़ते-पढ़ते गुरु जी की बेटी से हो गया प्यार, चाय बेचने वाले छात्र ने मास्टर साहब की बिटिया से कर लिया अंतरजातीय विवाह

17 मार्च 2025 को हुई शादी के बाद नवविवाहित जोड़े घरवालों की डर से फरार चल रहे हैं। शादी के बाद 22 दिनों से छिपकर रह रहे हैं। दोनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अब वो पुलिस कप्तान से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।

BIHAR POLICE

08-Apr-2025 07:04 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में एक अनोखे प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। जहां चाय बेचने वाले राजीव ने 9 साल तक गुरुजी से ट्यूशन पढ़ा लेकिन डिग्री नहीं मिली लेकिन यदि कुछ मिल पाया तो वो गुरु जी की बेटी का प्यार..प्यार इतना परमान चढ़ा कि उसने गुरुजी की बेटी से ही अंतरजातीय विवाह  कर ली। 17 मार्च 2025 को हुई शादी के बाद दोनों प्रेमी-युगल घरवालों की डर से फरार चल रहे हैं। 


मंगलवार को जमुई समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे प्रेमी-युगल ने पुलिस कप्तान मदन कुमार आनंद से सुरक्षा की गुहार लगाई। प्रेमिका का नाम गुड़िया कुमारी है जो अलीगंज प्रखंड के लछुआड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। लड़की का कहना है कि उसकी उम्र 21 साल है वो बालिग है और बीए पार्ट टू की छात्रा है। उसके पिता का नाम जितेन्द्र कुमार पाण्डेय हैं जो बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं और यजमान के घर पूजा-पाठ भी कराते हैं। वो घर में ही ट्यूशन पढ़ाने का काम करते हैं। उसका कहना है कि वह और उसका प्रेमी राजीव कुमार राम जो अलीगंज प्रखंड के बाजार का रहने वाला है। वह बाजार में ही चाय की दुकान चलाता है।


 2017 से एक-दूसरे से दोनों प्यार करते थे। दोनों के बीच प्यार की शुरुआत तब हुई जब राजीव ट्यूशन पढ़ने के लिए गुड़िया के घर आया करता था। गुरुजी के घर ट्यूशन पढ़ते-पढ़ते ही गुरुजी की बेटी से प्यार हो गया। जब इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो वो इसका विरोध करने लगे। लड़की ने बताया कि उसे मारा पीटा जा रहा है। भूखे प्यासे रखा जाता था। 17 मार्च को दोनों ने देवघर मंदिर में शादी कर ली। जिसके बाद से ही गुड़िया के परिवार वालों ने उसे और उसके पति राजीव कुमार को जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं।


 डर के कारण यह प्रेमी जोड़े पिछले 22 दिनों से लुक-छिप कर रह रहा है। दोनों काफी डरे हुए हैं और पुलिस कप्तान से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं. प्रेमिका गुड़िया ने एसपी से कहा कि उसके भाई ने उसे घर में कैद कर रखा था और उसकी पिटाई किया करता था। इस बात से तंग आकर उसने अपने प्रेमी से मंदिर जाकर शादी कर ली। अब उसे परिवार से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। 


राजीव का कहना है कि "हम दोनों बालिग हैं और एक-दूसरे से सात साल से प्यार करते हैं। शादी के बाद हमारे खिलाफ झूठे आरोप लगाकर लछुआड़ थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। थाने के स्टाफ ने मेरे पिता अनिल राम को छोड़ने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी, जिसे देने के बाद उन्हें छोड़ा गया।" दोनों ने एसपी से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वही एसपी मदन कुमार आनंद ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।