ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / jamui-news / घूसखोर हल्का कर्मचारी चढ़ा निगरानी के हत्थे, 60 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

घूसखोर हल्का कर्मचारी चढ़ा निगरानी के हत्थे, 60 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

निगरानी की टीम ने भ्रष्ट हल्का कर्मचारी आशीष कुमार को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम आरोपी को अपने साथ पटना लेकर रवाना हुई है।

20-Feb-2025 04:48 PM

By Dhiraj Kumar Singh

Bihar Crime: बिहार में आए दिन घूसखोर निगरानी के हत्थे चढ़ते हैं लेकिन इसके बावजूद रिश्वत लेने का खेल बेरोकटोक जारी रहता है। लोग अक्सर यह कहते दिखते हैं कि सरकारी दफ्तरों में कोई काम करना हो तो चप्पल घीस जाएगा लेकिन बिना पैसा दिये काम नहीं होगा। इसमें कितनी सच्चाई है यह तो जांच का विषय है लेकिन इसकी एक बानगी जमुई जिले के खैरा प्रखंड में देखने को मिली।  


ताजा मामला खैरा प्रखंड का है जहां अंचल कार्यालय में कार्यरत हल्का कर्मचारी आशीष कुमार को निगरानी विभाग के अधिकारियों ने 60 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। मिली सूचना के अनुसार खैरा गढ़ के समीप राजा पोखर के पास कचहरी से इस घूसखोर सरकारी कर्मी को निगरानी ने पकड़ा है। 


बताया जा रहा है कि शृंगारपुर के युवक की शिकायत के बाद निगरानी ने यह कार्रवाई की। 20 फरवरी गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे एक युवक से जमीन संबंधी मामले को लेकर हल्का कर्मचारी ने पैसे मांगे थे। जिसकी शिकायत पीड़ित ने निगरानी विभाग से की थी। जिसके बाद निगरानी की टीम ने भ्रष्ट हल्का कर्मचारी आशीष कुमार को पैसे लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 


फिलहाल निगरानी विभाग की टीम ने उक्त कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आपको मालूम हो कि जमीन सम्बन्धित मामले में पूरे जिले में भ्रष्टाचार व्याप्त है आए दिन इसकी शिकायत की जाती है। लेकिन कारवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। जिसके ही कारण इन भ्रष्ट सरकारी कर्मियों का मनोबल अपने चरम पर है। जिसके निशाने पर सिर्फ भोली भाली जनता होती है। जिन्हें छोटे से छोटे काम के लिए भी अपनी जेब ढीली करनी पड़ती हैं। अब देखना लाजिमी होगा कि इस तरह की घटनाओं पर जिला प्रशासन लगाम लगा पाती है या फिर से ढाक के वही तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होगी।




news image


news image

news image