ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / jamui-news / Bihar News: वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मियों का अनोखा विरोध, नगर...

Bihar News: वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मियों का अनोखा विरोध, नगर पंचायत कार्यालय में फेंका कचरा और मरा हुआ कुत्ता

जमुई में सफाई कर्मियों को 3 महीने से वेतन नहीं मिला है। जिससे वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों ने नगर पंचायत पदाधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि होली आने वाला है लेकिन वेतन अभी तक नहीं आया है। हम लोग कर्ज के बोझ से दब चुके हैं

28-Feb-2025 08:27 PM

By First Bihar

Bihar News: जमुई जिले के सिकंदरा नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर अनोखे तरीके से विरोध जताया। नाराज सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय में मरा हुआ कुत्ता फेंक दिया और चारों तरफ कचरा फैला दिया। इस विरोध प्रदर्शन से सिकंदरा शहर की सड़कों पर गंदगी फैल गई, जिससे स्थानीय लोग परेशान हो गए।


स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

सफाई कर्मियों के इस रवैये से सिकंदरा के लोगों में खासा आक्रोश है। स्थानीय निवासी मो.कलाम, बुधन रविदास, डॉ.राजेश कुमार, मोहम्मद नसीम, दीपक केसरी, बीकू कुमार, कुणाल कुमार और राजीव नायक ने विरोध के इस तरीके को गलत बताया। उन्होंने कहा कि अगर सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करना चाहते हैं, तो उन्हें नगर पंचायत कार्यालय में विरोध करना चाहिए था, न कि पूरे शहर में कचरा फैलाकर गंदगी और दुर्गंध फैलानी चाहिए थी।


स्वास्थ्य संकट की आशंका, कार्रवाई की मांग

लोगों का कहना है कि शहर में गंदगी फैलाने से संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों ने इस हरकत पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।


सफाई कर्मियों का पक्ष

वहीं, सफाई कर्मियों का कहना है कि उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने नगर पंचायत पदाधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसी कारण उन्हें मजबूरी में ऐसा कदम उठाना पड़ा।


प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद

अब देखना यह होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या का समाधान कब तक निकालता है। सफाई कर्मियों ने वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।

(रिपोर्ट: धीरज कुमार सिंह, जमुई)