बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल
03-Apr-2025 09:35 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई में अंतरजातीय प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। जिस माता-पिता ने बड़े से कष्ट से अपने बच्चों की परवरिश की आज वही उनके खिलाफ हो गये। कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है, जब किसी को यह रोग लग जाता है तो उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही कुछ सुनाई देता है। ऐसा ही प्यार जमुई के प्रेमी युगल को हो गया जिसके बाद दोनों ने घरवालों की रजामंदी के बगैर अपनी मर्जी से मंदिर जाकर शादी रचा ली।
शादी करने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अपलोड करने का मकसद यह है कि उनके घर वालों तक यह मैसेज जाए की दोनों ने घर से भागकर अपनी मर्जी से शादी कर ली है। बताया जाता है कि चार साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। जब इस बात का पता दोनों के परिजनों को हुई तो दोनों इस रिश्तें को सही नहीं मान रहे थे। दोनों की शादी के खिलाफ थे। लेकिन कहते हैं कि प्यार किया तो डरना क्या? इन दोनों ने भी बेखौफ होकर मंदिर में अंतरजातीय शादी रचा ली।
मामला जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड के अंतर्गत रतनपुर गांव का है। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर दोनों के परिजन हैरान हैं। प्रेमी-युगल की शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि जमुई के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर गांव निवासी मंटू शाह के पुत्र 21 वर्षीय विपिन कुमार के रूप में होती है जबकि उसकी प्रेमिका भी जमुई के हरनारायणपुर चौरा गांव की रहने वाली है।
अशोक यादव की 19 वर्षीय पुत्री सहनसा कुमारी के रूप में हुई है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था लेकिन अलग जाति होने की वजह से उनके परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से परेशान होकर दोनों ने घर से भागने का फैसला लिया और मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी का वीडियो सामने आने के बाद दोनों के परिजन भी हैरान हैं। पूरे इलाके में इस शादी की चर्चा हो रही है।