ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल

Home / bihar / jamui-news / क्यूल-जसीडीह रेलखंड पर बदमाशों का आतंक, चेन पुलिंग कर आधा दर्जन यात्रियों को...

क्यूल-जसीडीह रेलखंड पर बदमाशों का आतंक, चेन पुलिंग कर आधा दर्जन यात्रियों को पीटा

बदमाशों ने चेन पुलिंग कर हाथीदह से गंगा स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों सहित अन्य यात्रियों की पिटाई कर दी। जिससे सभी घायल हो गये हैं। अपराधियों ने आधा घंटे तक हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर जमकर उत्पात मचाया।

11-Mar-2025 10:45 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: क्यूल- जसीडीह रेलखंड के भलुई रेलवे हाल्ट पर मंगलवार की देर शाम करीब 7:30 बजे एक दर्जन की संख्या में आए बदमाशों ने चेन पुलिंग कर हाथीदह से गंगा स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। वही आधा घंटा तक हावड़ा - मोकामा एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर जमकर उत्पात मचाया। 


जबतक रेल पुलिस पहुंचती तबतक सभी बदमाश फरार हो गया। जो मननपुर का रहने वाला बताया जाता है। रेल पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घायलों की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के पत्ता गांव निवासी संजीत पासवान, दिलीप पासवान, रवि पासवान और जितेंद्र पासवान के रूप में हुई है। हालांकि बदमाशों द्वारा ट्रेन में जमकर उत्पात मचाने, मारपीट करने का वीडियो भी सामने आया है।


वीडियो के आधार पर रेल पुलिस पदमाशों की पहचान और तालाश में जुटी हुई है। घायल संजीत पासवान ने बताया कि एक ही परिवार के वे लोग करीब 30 से 40 लोग गंगा स्नान के लिए हाथीदह गए थे। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। स्नान करने के बाद सभी लोग हावड़ा-मोकामा पैसेंजर ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही ट्रेन मननपुर से खुली इसी दौरान दो युवक आया और महिलाओं के साथ बत्तमीजी करते हुए सीट से हटने के लिए कहने लगा। 


जब सीट पर से हटने से मना किया गया और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने से रोका गया तो दोनों युवकों ने फोन कर एक दर्जन से अधिक बदमाशों को बुला लिया। उंसके बाद चेन पुलिंग कर भलुई हाल्ट पर ट्रेन रोक दिया और सभी बदमाशों द्वारा मारपीट किया जाने लगा। जिससे चार लोग घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। रेलपुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।