मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
29-Mar-2025 04:05 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई में डीलरशिप को लेकर हुए विवाद के बाद डीलर ने मोबाइल कंपनी के सेल्स मैनेजर को गोली मार दी। गंभीर हालत में सेल्स मैनेजर को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
घटना टाउन थाना क्षेत्र के बोधवन तालाब के पास की है जहां डीलरशिप के विवाद के बाद नाराज डीलर ने एक मोबाइल कंपनी के सेल्स मैनेजर के मुंह में पिस्टल घुसाकर गोली मार दी। जिससे वो बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद आनन-फानन में उसे निजी क्लनिक ले जाया गया। हालत गंभीर होता देख डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जहां रूबन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
घायल सेल्स मैनेजर की पहचान सुपौल जिले के वीरपुर निवासी गौतम प्रसाद का 48 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राकेश एक मोबाइल कंपनी में टीएसएम टेरिटोरी सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है। जो अपने कंपनी के काम से जमुई के सुरज टाइम सेंटर मोबाइल दुकान पर आया हुआ था। जहां डीलरशिप को लेकर डीलर पंकज कुमार के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी।
मामला इतना बढ़ गया कि डीलर ने सेल्स मैनेजर को गोली मार दी। पंकज ने राकेश के मुंह में पिस्टल घुसा दिया और गोली चला दी। गोली राकेश के जबड़े में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद खुद पंकज और उसके सहयोगियों ने राकेश को इलाज के लिए पास के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां सेल्स मैनेजर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। राकेश को तुरंत जमुई से पटना ले जाकर भर्ती कराया गया।
घायल सेल्स मैनेजर राकेश ने बयान पर पटना के पाटलिपुत्र थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। पंकज सहित दो लोगों को नामजद बनाया गया। जबकि तीन अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी। राकेश का इलाज पटना के रूबन हॉस्पिटल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल कंपनी के डीलर पंकज कुमार ने सेल्स मैनेजर राकेश के मुंह में पिस्टल घुसाकर गोली मार दी गई है। गोली सेल्स मैनेजर के जबड़े में फंसा हुआ है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। साथ ही जिस पिस्टल से घटना को अंजाम दिया गया है, उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा।