ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / Road Accident in bihar : तेज रफ़्तार का कहर ! बेलगाम ट्रक ने...

Road Accident in bihar : तेज रफ़्तार का कहर ! बेलगाम ट्रक ने बाइक को रौंदा, भाई-बहन की हुई मौत

Road Accident in bihar : अनियंत्रित ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार बहन की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार युवक ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।

16-Jan-2025 12:19 PM

By First Bihar

Road Accident in bihar : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


बिहार के जमुई में बेलगाम ट्रक ने एक बाइक को कुचल दिया जिसपर सवार भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गयी है। यह घटना चकाई प्रखंड के बेसकीटांड़-कियाजोरी मुख्य मार्ग में असहना गांव के समीप की है। अनियंत्रित ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार बहन की मौके पर मौत हो गई।


इस घटना में बाइक सवार युवक ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। किशोरी 13 वर्षीय रिशु (पिता देवी दास)पिपराधार व युवक 22 वर्षीय अभिषेक (पिता शंकर दास) चौफला गांव के निवासी थे। रिशु बराबर अपने नाना के घर चौफला में रहती थी और वहीं पढ़ाई करती थी। अभिषेक कुमार ममेरी बहन को उसके घर कियाजोरी पंचायत के पिपरापघार छोड़ने जा रहा था। 


बेसकीटांड़ कियाजोरी मार्ग में असहना गांव के समीम ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक व किशोरी गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे किशोरी की मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना चंद्रमंडीह पुलिस को दी गई। तब चंद्रमंडीह पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया।


इधर, मुआवजा की मांग को लेकर किशोरी के शव को लेकर सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने के बाद परिजन ने सड़क से शव को हटाया। चंद्रमंडीह के थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से किशोरी की मौके पर मौत हो गई। युवक ने देवघर में दम तोड़ दिया। ट्रक और बाइक को कब्जे में लिया गया है।