ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / jamui-news / Road Accident in bihar : तेज रफ़्तार कार ने साइकिल सवार को मारी...

Road Accident in bihar : तेज रफ़्तार कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, परिवार में मातम का माहौल

Road Accident in bihar : जमुई में तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी है, इसके बाद मौके पर मौत हो गई; इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है

21-Feb-2025 01:14 PM

By First Bihar

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन सड़क हादसे में लोगों कि जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनदीपी खिलार मुख्य मार्ग स्थित बम काली के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने साइकिल से जा रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतना जबरदस्त था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 


वहीं,घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देकर भाग रहे ब्रेजा कर को जब्त कर लिया। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सुंदरटांड़ गांव निवासी अनिल साह पिता स्वर्गीय राधे साह (40) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। 


बताया जाता है कि मृतक अनिल साह साइकिल से पवना स्थित सीएसपी पैसा निकलने जा रहा था। तभी बम काली के समीप तेज रफ्तार में जा रहे ब्रेजा कार ने टक्कर मारते हुए फरार हो गया। घटना में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी। 


इधर, सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे ब्रेजा कार को जिन्हारा के पास से जब्त कर थाना लाया है। हालांकि कार का चालक मौके से भागने में सफल रहा। इधर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई।