ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / bihar / jamui-news / PM Awas Yojana: बिहार में पीएम आवास योजना में अवैध उगाही का खेल,...

PM Awas Yojana: बिहार में पीएम आवास योजना में अवैध उगाही का खेल, नाम जोड़ने के लिए Phonepe से वसूली; आवास सहायक का वीडियो वायरल

PM Awas Yojana: बिहार के जमुई में प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली का मामला सामने आया है. आवास सहायक का अवैध उगाही करते वीडियो वायरल होने के बाद बीडीओ स्पष्टीकरण मांगा है.

27-Mar-2025 01:58 PM

By Dheeraj Kumar

PM Awas Yojana: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां सोनो प्रखंड क्षेत्र के बलथर पंचायत के आवास सहायक गुंजन कुमार गुंजन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना पोर्टल पर नाम जोड़ने के एवज में 1500 सो रुपए घूस मांगने का मामला प्रकाश में आया है।


वहीं लाभुक संतोष दास ने डीएम अभिलाषा शर्मा को लिखित आवेदन देकर घूस मांगने का आरोप लगाया है। जिसमें पांच सौ रुपया नकद देने का वीडियो और 1000 रुपया फोन पे के माध्यम से देने का रिसीप्ट भी दिया है। इस आधार पर सोनो प्रखंड विकास पदाधिकारी मो मोईनी उद्दीन ने 24 घंटे के अंदर पूरे मामले का जवाब मांगा है। 


वहीं ने बताया कि बलथर पंचायत के आवास सहायक गुंजन कुमार गुंजन के द्वारा पांच मार्च को आवास योजना के पोर्टल पर नाम एंट्री करने के बाद में 1500 की मांग की गई जिसमें बोला गया कि अगर आप पैसा नहीं देंगे तो आपका नाम डिलीट कर दिया जाएगा। जिसके चलते डर गया और 500 नकद दिया जबकि 1000 रुपए गुंजन कुमार गुंजन के फोन पे इसमें अकाउंट नीलम देवी के नाम से है उसे पर भेजा गया।


आवेदन मिलने के बाद सोनो प्रखंड विकास पदाधिकारी मो मोइनउद्दीन ने आवास सहायक गुंजन कुमार गुंजन के खिलाफ शो क़ाउज़ का नोटिस जारी किया है जिसमें 24 घंटे के अंदर पूरे मामले का जवाब मांगा गया है। पीएम आवास योजना में अवैध वसूली के खुलासे से हड़कंप मच गया है।