ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल

Home / bihar / jamui-news / JAMUI NEWS: स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही, सदर अस्पताल में भर्ती मरीज को...

JAMUI NEWS: स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही, सदर अस्पताल में भर्ती मरीज को चढ़ाया एक्सपायरी सलाइन

02-Apr-2025 10:15 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI NEWS: जमुई सदर अस्पताल में एक बार फिर स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत मननपुर बस्ती से लकवा की शिकायत पर जद्दु यादव को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान चिकित्सक द्वारा जांच के बाद सलाइन की सलाह दी थी लेकिन लापरवाह स्वास्थ्य कर्मी बिना जांच पड़ताल के ही एक्सपायरी सलाइन चढ़ा दिया। जब पूरी बोतल खत्म हुई तब भी स्वास्थ्य कर्मियों की नींद नहीं खुली। तब तक एक्सपायरी बोतल मरीज को चढ़ गया। 


जब मरीज के साथ आये स्वजन की नजर एक्सपायरी डेट पर पड़ी तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों को हुई। उंसके बाद फौरन एक्सपायरी बोतल को हटाया गया। मामले में स्वजन ने आक्रोश जताते हुए कहा कि यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। इलाज व मरीजों को देख रेख में लापरवाही बरती जाती है। इमरजेंसी में रखा सारा सलाईन एक्सपायर हो चुका है।  स्लाइन के एक्सपायरी डेट 3/2025 लिखा था। इसके बावजूद एक्सपायरी डेट वाला स्लाइन चढ़ा दिया गया है। 


इस दौरान स्वजन ने सदर अस्पताल के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल भी खड़ा किए और जमकर हंगामा भी किया। गौरतलब हो कि यहां हमेशा स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही सामने आती है। पूर्व में भी यूरिन बैग की जगह स्प्राइट का बोतल लगा दिया गया था। इससे पूर्व भी तत्कालीन सिविल सर्जन के वक़्त एक्सपायरी डेट का स्लाइन मरीज को चढ़ाया गया था। ऐसा एक क बाद एक लापरवाही का मामले सामने आते रहता है लेकिन प्रबंधन से लेकर स्वास्थ्य पदाधिकारी लापरवाह बने रहते हैं।