ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल

Home / bihar / jamui-news / झाझा रेलवे स्टेशन क्लब में लगी भीषण आग, ऐतिहासिक धरोहर जलकर राख

झाझा रेलवे स्टेशन क्लब में लगी भीषण आग, ऐतिहासिक धरोहर जलकर राख

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि स्थानीय लोगों ने शरारती तत्वों की संलिप्तता की आशंका भी जताई है। घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

14-Apr-2025 03:51 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई जिले के झाझा रेलवे स्टेशन क्लब में अचानक आग लग गयी। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान भवन में रखे कुर्सी, टेबल सहित कई चीजे जलकर खाक हो गयी। अगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। झाझा रेलवे स्टेशन क्लब अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ है। 


जमुई जिले के झाझा का यह ऐतिहासिक धरोहर है। झाझा रेलवे स्टेशन क्लब में सोमवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा क्लब धू-धूकर जलने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 


स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ मनचले और नशेड़ी युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे क्लब, जो वर्षों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों का केंद्र रहा है,अब राख में तब्दील होता जा रहा है। अगलगी की ये पहली घटना नहीं है। पहले भी यहां आग लग चुकी है। अगलगी की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।