ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / Bihar News: बिहार में एक घर से 70 लाख रुपये बरामद, हवाला या...

Bihar News: बिहार में एक घर से 70 लाख रुपये बरामद, हवाला या अवैध कारोबार से जुड़ा मामला? जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: खबर बिहार के जमुई जिले से है, जहां जिले के टाउन थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर चंदवारा निवासी राजबल्ली सिंह के घर पर छापेमारी की गई.

30-Aug-2025 08:02 AM

By Dhiraj Kumar Singh

Bihar News: खबर बिहार के जमुई जिले से है, जहां जिले के टाउन थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर चंदवारा निवासी राजबल्ली सिंह के घर पर छापेमारी की गई. पुलिस ने राजबल्ली सिंह के पुत्र नीतीश उर्फ ऋष के साथ 2 अन्य युवाक को गिरफ्तार किया है.


जानकारी के मुताबिक, राजबल्ली सिंह के घर में टाइल्स और पलंग के नीचे रुपए छिपाकर रखे गए थे. रुपयों की गिनती के लिए बैंक से तीन विशेष मशीन मंगवानी पड़ी और देर रात तक पदाधिकारी नोट गिनने में जुटे रहे. पुलिस ने अब तक 70 लाख रुपए की गिनती की है. बताया जा रहा है कि इससे भी अधिक रकम बरामद होने की सूचना है.


जमुई एसपी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इस बारे में गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। इसी आधार पर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. इस दौरान अवैध रकम को बरम किया गया है. साथ ही इस पुरे मामले की जानकारी जांच के बाद दिया जाएगा. फिलहाल जांच जारी है. 


जमुई एसपी को पिछले कुछ दिनों से एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई इस दौरान सदर सीओ ललिता कुमारी के साथ साथ प्रभारी थानाध्यक्ष शेखर सौरभ के साथ दर्जनों पुलिस बल उपस्थित रहें। एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में परे मामले की पूरी जानकारी दी जाएगी