ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / BIHAR NEWS : मूर्ति विसर्जन के बाद भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की...

BIHAR NEWS : मूर्ति विसर्जन के बाद भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की मौत; कई लोग घायल

BIHAR NEWS : जमुई में प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर अचानक पलट गया जिसमें 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घटना बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि 1बजे का है

06-Feb-2025 10:15 AM

By First Bihar

BIHAR NEWS : बिहार के जमुई से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लग गई है। यह घटना घटना जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के सुगिया टांड़ गांव की है। 


जानकारी के अनुसार,  तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया है। भीषण सड़क हादसा में ट्रैक्टर से दबकर तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और चार युवक घायल हो गए, जिसमें तीन युवकों को पटना रेफर किया गया है। घटना बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे मलयपुर थाना क्षेत्र के सुगिया टांड़ गांव के पास की है। मृतक युवकों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के भजौर गांव निवासी छेदी पासवान के पुत्र बबलू कुमार तथा मलयपुर थाना क्षेत्र के नरसौता गांव निवासी सुनील तांती के पुत्र प्रकाश कुमार, कामों यादव के पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है। जबकि, घायलों में नरसौता गांव निवासी सुनील तांती के पुत्र सागर कुमार, कैलाश यादव के पुत्र सकलदीप यादव, डब्ल्यू तांती के पुत्र अजीत कुमार तथा फंटूश कुमार सिंह के पुत्र अमलेश कुमार शामिल हैं। 


बताया जा रहा है कि नरसौता गांव में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन करने युवाओं की टोली आंजन नदी पहुंचे थे। विसर्जन के बाद सभी युवक डीजे लदे ट्रैक्टर पर सवार होकर लौट रहे थे। ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी जिस वजह से सुगिया टांड़ गांव के पास घुमावदार मोड़ होने की वजह से ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में सात युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। 


करीब आधा घंटा बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मलयपुर थाना की पुलिस द्वारा सभी को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया, लेकिन तीन युवकों की मौत हो चुकी थी और चार युवक घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर मृत्युंजय कुमार ने पटना रेफर कर दिया, जबकि एक युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, रेफर हुए तीन युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसा के बाद परिवार के साथ- साथ पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।