ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / जमुई में घर से भागकर साइबर कैफे संचालक से मंदिर में रचाई शादी,...

जमुई में घर से भागकर साइबर कैफे संचालक से मंदिर में रचाई शादी, मायकेवालों के खिलाफ लड़की ने वीडियो किया जारी

शादी के बाद वीडियो जारी कर युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से विवाह किया है और किसी ने उसे नहीं भगाया। वहीं, परिजनों ने प्रेमी पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

05-Nov-2025 07:51 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के भछियार मोहल्ले से एक प्रेमी जोड़ा घर से भागकर मंदिर में शादी रचा लिया। बुधवार को शादी करने के बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर पूरी जानकारी दी। प्रेमी टाउन थाना क्षेत्र के सोनपे गांव का रहने वाला है, जबकि प्रेमिका जमुई नगर परिषद क्षेत्र के भछियार मोहल्ले की रहने वाली है।


 वायरल हो रहे वीडियो में लड़की यह कह रही है कि वह सोनपे गांव के रहने वाले एक युवक जो उसके घर के पास साइबर कैफ़े चलाता था। उसी से प्यार करती थी और 6 साल से उन दोनों के बीच संबंध था। बुधवार को घर से भागकर प्रेमी के साथ शादी रचा ली। वायरल वीडियो में वह यह भी जानकारी दे रही है कि वह खुद अपनी मर्जी से घर से भागकर मंदिर आई और आपसी रजामंदी के बाद शादी कर ली। 


उसे कोई भगा कर नहीं लाया है। वह घर से कोई सामान भी लेकर नहीं भागी है। अब उसके पिता और परिवार वाले उसे और उसके पति और पति के परिवार वालों को परेशान ना करें। यदि उसके पति और उसको कुछ होता है तो उसके लिए जिम्मेदार उसके पिता और मायकेवाले होंगे। बताया जाता है कि मंदिर में शादी के बाद युवती के परिजनों ने टाउन थाने में अपहरण किए जाने का आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।