ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / जमुई में 130 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया 6 तस्कर, चोर...

जमुई में 130 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया 6 तस्कर, चोर समझकर ग्रामीणों ने दबोचा किया पुलिस के हवाले

जमुई के फुलवरिया गांव में ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़े छह युवकों को पुलिस के हवाले किया। तलाशी में 130 लीटर देशी शराब बरामद हुई। वीडियो वायरल होने से तस्करी का खुलासा हुआ।

12-Sep-2025 05:02 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव से पुलिस ने देसी शराब के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान जमुई सदर थाना क्षेत्र के शिवनडीह निवासी गोपी चौधरी, विनय राम, दिलीप चौधरी, सौरभ मेहतर, सौरभ बसफोड़ और भछीयार निवासी चंदन रावत के रूप में हुई है।


मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने जानकारी दी कि एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में एसआई महेश सिंह और रामानुज सिंह सहित मलयपुर थाना की पुलिस टीम ने फुलवरिया गांव के समीप छापेमारी कर इन तस्करों को गिरफ्तार किया।


पुलिस ने इनके पास से अलग-अलग प्लास्टिक के बोरों में रखे कुल 130 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किए। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे शराब को बरहट थाना क्षेत्र के भट्टबा बरौली गांव के जंगलों की ओर से पैदल लाकर जमुई की ओर ले जा रहे थे, जहां दुर्गा पूजा के दौरान इसे खपाने की योजना थी। 


सूत्रों के अनुसार, गोपी चौधरी इस तस्करी गिरोह का मास्टरमाइंड है, जो अन्य युवकों को पैसों का लालच देकर इस अवैध कारोबार में शामिल करता है। बताया गया कि वह पूर्व में भी सदर थाना में शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।



गौरतलब है कि फुलवरिया गांव में बीते कुछ दिनों से चोरी की लगातार घटनाएं हो रही हैं। इससे परेशान ग्रामीण अब रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं। 6 सितंबर (शुक्रवार) की रात सिंह टोला में एक चोर को रंगे हाथों पकड़कर उसकी पिटाई की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।


गुरुवार की रात भी ग्रामीण सतर्क थे। इसी दौरान कुछ लोग बोरे लेकर गांव की ओर आते दिखे। "चोर-चोर" की आवाज सुनते ही ग्रामीण सक्रिय हो गए और उनका पीछा कर धान के खेतों से सभी छह लोगों को पकड़ लिया। जब उनके बोरों की तलाशी ली गई, तो उनमें देशी शराब बरामद हुई। सभी को रस्सी से बांधकर गांव लाया गया, जहां ग्रामीणों द्वारा पूछताछ करते हुए बनाए गए वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि ग्रामीण एक-एक कर सभी पकड़े गए लोगों से उनका नाम पूछ रहे हैं, जो पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तस्करों के नामों से मेल खा रहे हैं।


ड्रोन से कर रहे थे रैकी?

ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि गुरुवार शाम करीब 8 बजे रमाणी टोला के समीप एक ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया। आशंका है कि अब चोर हाईटेक तकनीक का सहारा ले रहे हैं और पहले ड्रोन से घरों की रैकी करते हैं, फिर चोरी की योजना बनाते हैं। गुरुवार को भी एक घर में चोरी का प्रयास किया गया था, जो नाकाम रहा। ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते यह तस्करी का मामला उजागर हो सका। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।