बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल
26-Mar-2025 07:11 PM
By Dhiraj Kumar Singh
Bihar News: जमुई जिले के बरहट प्रखंड कार्यालय में तैनात बड़ा बाबू (हेड क्लर्क) राजेन्द्र पासवान अक्सर कार्यालय में सोते नजर आते हैं। इस बार दफ्तर में खर्राटा लेते तस्वीर कैमरे में कैद हो गयी। जब पत्रकारों ने पूछा कि आज फिर आप सोये हुए हैं? कोई काम ही नहीं है क्या? तब बड़ा बाबू ने जवाब दिया कि मेरी तबीयत हमेशा खराब रहती है और आज तो बीपी हाई हो गया है। बैठे-बैठे आंख लग गयी।
उन्होंने बताया कि बीते 11 जुलाई को समाहरणालय से मेरा तबादला बरहट प्रखंड कार्यालय नाजिर के पद पर हुआ था। प्रखंड कार्यालय में पदस्थापना होने के बाद तीन माह तक मुझे पूर्व नाजिर द्वारा प्रभार नहीं दिया गया। जिसके बाद जब नाजिर का प्रभार दिया गया तो सम्पूर्ण प्रभार नहीं देने के बाद हम नाजिर के पद को छोड़ दिए। जिसके बाद से अबतक कोई कार्य करने को नहीं मिला है। तबियत भी ठीक नही रहता है, ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। कब मर जायेंगे इसका भी पता नहीं है।
बड़ा बाबू ने कहा कि कुर्सी पर बैठे-बैठे आंख लग जाती है। दरअसल ड्यूटी के समय अक्सर बड़ा बाबू अपनी कुर्सी पर सोते ही नजर आते हैं। पूछने पर बताते हैं कि तबीयत ठीक नहीं रहती है, वरीय अधिकारियों को इस बात से अवगत करा दिये हैं। प्रखंड कार्यालय में उनको कोई विभाग का कार्य करने नहीं दिया गया है। इसके पीछे क्या कारण है पता नहीं..
बीडीओ साहेब को भी कई बार बोल चुके हैं लेकिन अबतक कोई कार्य करने नहीं दिया जा रहा है। वही इस मामले में बरहट बीडीओ श्रवण कुमार पांडेय ने बताया कि हेड क्लर्क राजेन्द्र प्रसाद को कार्यालय का कार्य दिया जाता है लेकिन कार्य को वो पूरा नहीं कर पाते हैं। अक़्सर उनकी तबीयत खराब ही रहती है। उनके कार्य नहीं करने से कार्यालय में वर्क लोड बढ़ जाता है।