ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / बिहार के इंजीनियर का जुगाड़, ड्रम और पाइप से बना दिया पानी में...

बिहार के इंजीनियर का जुगाड़, ड्रम और पाइप से बना दिया पानी में तैरने वाला घर

Jamui News: बिहार के एक इंजीनियर ने गजब का जुगाड़ लगाते हुए पानी में तैरने वाला घर बना दिया है। इस घर की खास बात ये है कि ये एक जगह से दूसरे जगह तैरती भी है।

23-Jan-2025 12:36 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Jamui News: बिहार के जमुई में एक ऐसा घर है जो पानी में तैरता है। जी हां बिहार के इंजीनियर ने गजब का जुगाड़ू तंत्र  लगाते हुए पानी में तैरने वाला घर बना दिया है। प्लास्टिक के ड्रम और लोहे की पाइप से इंजीनियर ने इस तैरने वाले घर को बनाया है। तैरने वाले घर को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है।

 

दरअसल जमुई जिला मुख्यालय के रहने वाले श्रीकांत विश्वकर्मा ने इस घर को बनाया है और फिलहाल इसे जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र की अति प्रसिद्ध कुकुरझप डैम में लगाया गया है। इस घर की सबसे खास बात यह है कि ये पानी में एक जगह से दूसरी जगह तैरती है और इसे आसानी से यहां से वहां ले जाया जा सकता है। इस घर को बनाने के लिए लोहे के स्क्वायर पाइप का इस्तेमाल किया गया है, जिसके सहारे इस पूरे घर का फ्रेम बनाया गया है।


श्रीकांत विश्वकर्मा ने बताया कि घर के नीचे प्लास्टिक के ड्रम लगे हैं, जिसे अच्छी तरह से सील करके घर का बेस तैयार किया गया है और उन्हीं ड्रम के सहारे यह घर पानी में तैरता रहता है और यह कभी डूबता भी नहीं है। घर के ढांचे के लिए टीन के शेड का इस्तेमाल किया गया है। इस घर को बनाने में दो से तीन दिनों का समय लगा है। दरअसल इस घर का इस्तेमाल ऐसे तो मछली पालन के लिए किया गया है, लेकिन आप यहां पहुंचकर इसमें बैठ भी सकते हैं और घूमने का भी मजा उठा सकते हैं।